फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SS Kings defeated Jagriti Vihar by 7 wickets.

Meerut News: एसएस किंग्स ने 7 विकेट से जागृति विहार को हराया

Sun, 20 Sep 2026 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
SS Kings defeated Jagriti Vihar by 7 wickets.
हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद एसएस किंग्स की टीम
हनी क्रिकेट एकेडमी में खेला गया रोमांचक मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जागृति विहार क्रिकेट क्लब और एसएस किंग्स टीम के बीच मैच हुआ। इसमें एसएस किंग्स की टीम ने 7 विकेट से मैच जीता।
जागृति विहार क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। इसमें गोपाल कुमार ने 30, प्रयांक ने 20 रन, सिद्धार्थ ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विकास ने तीन, आदि ने एक, दीपक ने एक, मनी ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस किंग्स की टीम ने 21 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए और 7 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अहान ने सबसे अधिक 71 रन बनाए। शशांक ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रशांत और सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


येलो टाइगर ने 79 रन से जीता मैच
मेरठ। हनी क्रिकेट एकेडमी में दिन का दूसरा मैच येलो टाइगर और ब्लू ईगल की टीम के बीच हुआ। इसमें येलो टाइगर की टीम ने 79 रन से मैच जीता। येलो टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। इसमें हेडन ने 103 रन की शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में शिवम ने दो, दिनेश और अश्वनी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू ईगल की टीम 10.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी। टीम की ओर से हनी ने 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विनीत ने तीन, हेडन ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed