फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sri Rama left the fire, Ravana's life came out

Meerut News: श्रीराम ने नाभि में अग्निबाण से वार कर रावण की ली जान

Thu, 02 Oct 2025 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Sri Rama left the fire, Ravana's life came out
हस्तिनापुर में रावण का पुतला दहन स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रावण के पुतला दहन किया गया। दशहरा मेले शुभारंभ राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने राम-रावण युद्घ और रावण दहन का मंचन किया। राम और रावण की सेना में भयंकर युद्घ के दौरान रावण के पुत्र मेघनाद समेत सभी योद्घा मारे गए। अंत में रावण अपनी सेना के साथ युद्ध भूमि में पहुंच कर भगवान श्रीराम से युद्ध करता है। करीब तीन घंटे तक चले भीषण युद्ध के बाद श्रीराम ने अग्निबाण छोड़ा, जो रावण की नाभि में लगा। इसके साथ ही रावण ने प्राण त्याग दिए। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और वीर बजरंगी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान हुई आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। मेले में लोगों अपने परिवार के साथ जमकर खरीदारी की। बच्चों ने खेल खिलौने और झूलों का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक बालमुकुंद बत्रा, अनुज शर्मा, हरिश, अध्यक्ष गौरव गुर्जर, सुनील कालरा, मुकेश ठाकुर, सुभाष गबरानी, नीरज, बिन्नु, जेपी बैंसला, दर्शन भारद्वाज, सुजीत सिंह, मनोज अहलावत, अमनपाल आदि का सहयोग रहा।

हस्तिनापुर में रावण का पुतला दहन स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में रावण का पुतला दहन स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में रावण का पुतला दहन स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में रावण का पुतला दहन स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed