फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SRG Neelam Pankaj selected for Regional Institute of Education, Ajmer

Meerut News: क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान अजमेर के लिए एसआरजी नीलम पंकज का चयन

Tue, 30 Dec 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
SRG Neelam Pankaj selected for Regional Institute of Education, Ajmer
क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान अजमेर के लिए एसआरजी नीलम पंकज का चयन
मेरठ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षा व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहे हैं। इसी दिशा में एनसीईआरटी द्वारा विकसित नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) के तहत पूरे देश में स्कूल पाठ्यक्रम को नया रूप दिया जा रहा है। उत्तरी भारत के राज्यों में (नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन) को व्यावहारिक रूप से लागू करने के लिए क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आरआईई) अजमेर द्वारा शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यशालाएं कराई जा रही हैं। इसमें शिक्षिका एवं एसआरजी सदस्य नीलम पंकज का नाम प्रमुखता से शामिल है।
विज्ञापन

उनका यह चयन शिक्षा क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। चयनित एसआरजी सदस्य 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक आरआईई अजमेर में आयोजित होने वाली इस पांच दिवसीय कार्यशाला में भाग लेंगे। कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मूल सिद्धांतों के अनुरूप पाठ्यचर्या विकास, नवीन शिक्षण-अधिगम विधियां, समावेशी शिक्षा, मूल्यांकन प्रक्रिया एवं छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के साथ गहन विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन

नीलम पंकज ने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर मेरठ की शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती प्रदान करेगा। वे कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को जिले के अन्य शिक्षकों तक पहुंचाकर एनईपी-2020 के लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर साकार करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed