फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports University got money... now dreams will get wings

Meerut News: खेल विवि को मिला पैसा... अब सपनों को लगेंगे पंख

Thu, 29 Jun 2023 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 29 Jun 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sports University got money... now dreams will get wings
मेरठ। सरधना के सलावा में बनने वाले प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के लिए 388 करोड़ 53 लाख 75 हजार रुपये मंजूर होने पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने खुशी जताई। उनका कहना है कि सरकार ने हमारी सुन ली, अब सपनों को पंख लगेंगे। 7 सौ करोड़ की लागत से 96 एकड़ भूमि पर खेल विवि का निर्माण होगा।
विज्ञापन

खेलों के विकास के साथ ही खिलाडि़यों को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा और खेल शिक्षा के लिए विवि की स्थापना का निर्णय लिया गया। प्रशिक्षण के साथ ही स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, एमफिल और पीएचडी तक की शिक्षा खिलाड़ी ग्रहण कर सकेंगे। खिलाड़ी बोले खेल विवि का सपना हमने देखा वो अब जल्द पूरा होगा। जल्द खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के साथ शिक्षा ग्रहण करने के अवसर मिलेंगे। खिलाड़ी अब खेलेंगे भी और पढ़ेंगे भी। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को दूसरे प्रदेशों में पलायन नहीं करेंगे। बल्कि दूसरे प्रदेश के खिलाड़ी उप्र की ओर देखेंगे।
विज्ञापन



प्रतिभा को मिलेगा मौका
पउप्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी पलायन को मजबूर थे। लेकिन खेल बनने से विवि से महिला ख़िलाड़ियों के साथ सभी को लाभ मिलने वाला है। हमें जो दिक्कत आई वो भविष्य के खिलाड़ियों को न हो। - प्रियंका गोस्वामी, ओलंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन



सपना होगा पूरा
सालों से मेरठ में स्पोर्ट्स कॉलेज बनने का सुन रहे थे। अब पैसा जारी होने से खुशी मिली है। पढ़ने के अवसर के साथ खेल प्रतिभाएं भी आगे बढ़ेंगी। - उज्जवल कसाना, राष्ट्रीय चक्का फेंक खिलाड़ी




बेटियों के लिए अच्छा कदम
खेल विवि से मेरठ सहित पउप्र की बेटियों को इसका लाभ मिलेगा। महिला ख़िलाड़ियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ हम खेल सकेंगे। - रूपल चौधरी, अंतरराष्ट्रीय एथलीट


दूसरे राज्यों का रुख नहीं करेंगे
मेरठ में खेल विवि बनेगा तो दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा, अभी तक हम लोग दूसरे राज्यों की ओर देखते थे। - दानिश चौहान, राष्ट्रीय तीरंदाज




हर खेल को होगा फायदा
स्टेडियम में अस्थाई शूटिंग रेंज में सालों मेहनत की, सुविधाओं को तरसते रहे। खेल विवि से हर खेल को फायदा होगा। - अभिनव चौहान, राष्ट्रीय शूटर




अब खेल पर होगा फोकस
अब खिलाड़ियों का फोकस खेलों पर होगा। अभी तक तो ज्यादा समय संघर्ष और सुविधा जुटाने में ही बीत जाता है। - विधि चौधरी, राष्ट्रीय गोला फेंक खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed