{"_id":"6a17534a1565a408630b4a52","slug":"sports-businessman-crushed-by-car-dragged-for-100-meters-seriously-injured-meerut-news-c-72-1-mct1011-153941-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेल कारोबारी को कार से कुचलने का प्रयास, 100 मीटर तक घसीटा, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेल कारोबारी को कार से कुचलने का प्रयास, 100 मीटर तक घसीटा, गंभीर घायल
विज्ञापन
- सरस्वती लोक की वारदात, आरोपी चालक कार लेकर मौके से भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सरस्वती लोक कॉलोनी के स्कूटी सवार खेल कारोबारी प्रदीप बंसल पर जान लेवा हमला किया गया। कार सवार ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। कार चालक खेल कारोबारी को 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। खेल कारोबारी के सिर की तीन हड्डी टूट गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग गया। कारोबारी को गंभीर अवस्था में आनंद अस्पताल में भर्ती कराया।
सरस्वती लोक निवासी यश बंसल ने पुलिस को बताया कि उनकी नौचंदी मेले के पास खेल के समान बनाने की फैक्टरी है। बुधवार रात उनके पिता प्रदीप बंसल स्कूटी से वापस घर आ रहे थे। कॉलोनी के गेट से कुछ दूरी पर एक कार सवार सड़क के बीचो बीच खड़ा हुआ था। कारोबारी ने चालक से कार साइड में करने के लिए कहा था। इसी पर कार चालक ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। कार चालक ने स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मारी और कारोबारी को लगभग 100 मीटर तक घसीटा। चालक ने कार का पहिया कारोबारी के सिर के ऊपर से उतार दिया। इससे कारोबारी के सिर की तीन हड्डी टूट गई। वहीं वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की जा रही है। जल्द आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -