फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Spirit of Pao dhoi river Saharanpur, Increase beauty by planting plants: Avdheshanand Giri Maharaj

पांवधोई नदी सहारनपुर की आत्मा, पौधे रोपकर सौंदर्य बढ़ाएं: अवधेशानंद गिरि महाराज

Sat, 01 Jun 2019 12:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jun 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Spirit of Pao dhoi river Saharanpur, Increase beauty by planting plants: Avdheshanand Giri Maharaj
अवधेशानंद गिरि महाराज - फोटो : अमर उजाला

जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने पांवधोई नदी को सहारनपुर की आत्मा बताते हुए नदी की स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने नदी के कायाकल्प के लिए इसके तटों पर छायादार विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाने को कहा। वह जलोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पाइनवुड स्कूल के सभागार में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नारायण शब्द की उत्पत्ति भी जल से ही हुई है। पवित्रता के लिए भी जल का आह्वान किया जाता है। किसी नदी की सत्ता को रखने के लिए जरूरी है उसके तटों को पेड़-पौधों से हरा भरा रखा जाए। क्योंकि बिना पेड़ों के नदियों का संरक्षण नहीं किया जा सकता। कहा कि वृक्ष की सुगंध और छाया बादलों को बुलाती है। इसलिए पांवधोई के किनारे पौधे भी हम लोग लगाएं। 
विज्ञापन


स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि पांवधोई नदी की सफाई और सौंदर्य बनाने का यह अभियान अब रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि नदियां हमारी लाइफ लाइन हैं। योग का जिक्र करते हुए कहा कि योग हमारी सॉफ्टपावर है आज पूरा विश्व योग के अद्भुत प्रभाव को समझ रहा है। उन्होंने कहा कि पांवधोई नदी सहारनपुर की गंगा है, जिसकी सफाई के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि नदियां विराट सृष्टि की नाड़ी हैं। यदि हमने नदियों को नहीं बचाया तो हम नहीं बचेंगे। इस लिए हमें जल और जंगल दोनों बचाने होंगे। उन्होंने भी नदी की सफाई के लिए उठाए जा रहे कदमों को सराहा। पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि मंडलायुक्त के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों को उद्योग, संपत्ति और पैसा देंगे, पर सांस लेने के लिए शुद्घ हवा नहीं। हमें सोचना होगा। इसलिए जल और जंगलों को बचाना होगा।

मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने कहा कि उनका सपना पांवधोई नदी के पानी को आचमन और स्नान योग्य बनाना है। उन्होंने नदी के इतिहास के बारे में भी बताया। यह भी बताया कि नदी की सफाई के लिए दो चरण निर्धारित किए गए हैं। पहले चरण में उद्गम स्थल से बाबा लालदास बाड़ा तक नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाया गया है। दूसरे चरण में शहर के भीतर नदी पर काम होगा। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के विकास के लिए मिलने वाली 1500 करोड़ रुपये से कुछ हिस्सा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए रखने की बात महापौर संजीव वालिया से की। और आगे के चरणों में नदी पर काम करने को कहा। 

डीएम आलोक कुमार पांडेय ने नदियों की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के अनेक शहरों के नाम नदियों के नाम पर पड़े हैं। यहां तक कि विश्व की सबसे पुरानी और व्यवस्थित सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता का नाम भी सिंधु नदी पर पड़ा। उन्होंने लोगों से पांवधोई नदी को स्वच्छ बनाने में सहयोग का आह्वान किया। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि पांवधोई नदी की निर्मलता को बनाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं उनको निरंतर जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में तमाम विभागों के अधिकारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। 

जलोत्सव में पांवधोई नदी की पूजा अर्चना की गई 
बाबा लालदास बाड़ा स्थित घाट पर शुक्रवार को पांवधोई जलोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी और डीएम आलोक कुमार पांडेय, जूना पीठाधीश्वर के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, स्वामी चिदानंद महाराज, महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि महाराज, योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण आदि को साथ लेकर घाट पर पहुंचे। बैंडबाजों की धुन पर धार्मिक गीत बजाकर मेहमानों का स्वागत किया गया। यहां धर्माचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पांवधोई नदी की पूजा अर्चना की गई। 

पूर्वांचल कल्याण महासभा के 51 युवाओं ने पांवधोई नदी में स्नान किया। इस अवसर पर पांवधोई नदी के पुनर्जीवन/सौंदर्यीकरण के अंतर्गत सिंचाई निर्माण खंड और सहारनपुर विकास प्राधिकरण के सौजन्य से चेकडेम, पैदल पुल नवनिर्मित सम्मुख घाट का निर्माण के कार्यों का शिलान्यास किया गया। 175 मीटर लंबी नदी का चेन लाइजेशन, बोल्डर पेचिंग, पैदल मार्ग के इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर महापौर संजीव वालिया, एसडीए के उपाध्यक्ष सुखलाल भारती, नगर निगम के जलकल महाप्रबंधक अमरनाथ श्रीवास्तव, एसपी सिटी विनीत भटनागर समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed