{"_id":"69f60f5cd9d853aae90ebbc6","slug":"speeding-up-the-construction-of-damaged-culverts-and-pipelines-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112211-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण व पाइपलाइन कार्य में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण व पाइपलाइन कार्य में तेजी
Sat, 02 May 2026 08:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 02 May 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जनसमस्याओं के समाधान को लेकर नगर पालिका प्रशासन सक्रिय नजर आया। पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम और ईओ दीपिका शुक्ला के निर्देशन में जेई जल निगम व पालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन फिटिंग कार्य शुरू कराया।
कालंद चुंगी क्षेत्र में बिछाई गई पाइपलाइन का जॉइंट मुख्य सड़क की लाइन से किया जाना है, जिसके कारण पुलिया निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। अधिकारियों की मौजूदगी में जॉइंट का कार्य प्रारंभ कराया गया, जिससे लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ी। इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण कार्य को भी शुरू करा दिया गया है। पुलिस चौकी के पास स्थित पुलिया का निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कहा कि नगर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। ईओ ने बताया कि नगर में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। पाइपलाइन जॉइंट तकनीकी रूप से आवश्यक था, इसलिए इसे पुलिया निर्माण के साथ ही शुरू कराया गया है।