फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Special event on the festival of Mother of Grace in Sardhana Church

ऐतिहासिक चर्च महोत्सव में दूर दराज से पहुंचे श्रद्घालु

Sat, 12 Nov 2022 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Special event on the festival of Mother of Grace in Sardhana Church
सरधना चर्च में कृपाओं की माता के महोत्सव पर विशेष आयोजन
विज्ञापन

सरधना। कृपाओं की माता के वार्षिक महोत्सव में शनिवार व रविवार को होने वाली विशेष प्रार्थना के लिए इस बार भव्य सजावट की गई है। चर्च परिसर में करीब 40 हजार वर्ग फीट का पंडाल तैयार कराया गया है। रंग बिरंगी लाइटों से चर्च को सजाया गया है। चर्च के बाहर मेला परिसर में दुकानें और झूले लगने शुरू हो गए हैं।
कोरोना संक्रमण के कारण लगातार दो साल चर्च पर महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था। इस कारण इस बार महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए पुलिस प्रशासन व नगर पालिका में पुख्ता बंदोबस्त कर रखे हैं। नगर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर साफ-सफाई के साथ पुलिस फोर्स तैनात है। शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन यहां शुरू हो गया। कई राज्यों से आए श्रद्धालु प्रार्थना में शामिल हुए।
विज्ञापन

चर्च परिसर में कई पंडाल बनाए गए हैं। संत चार्ल्स कॉलेज परिसर, सेमिनरी, कृपाओं की माता अस्पताल आदि में भी श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की गई है। मुख्य पंडाल के अंदर बैरिकेटिंग की गई है। चर्च के बाहर मेले की तैयारियों भी जोरों पर है। एसपी देहात केशव कुमार व सीओ सरधना आरपी शाही ने चर्च महोत्सव स्थल पर निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। माता मरियम के मेला शनिवार और रविवार का होगा। इसमें विशेष प्रार्थना की जाएगी। चर्च परिसर में लंगर चल रहे हैं। शुक्रवार को जम्मू, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के लोग यहां पर लंगर चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्म और ज्ञान योग से जीवन में मिलेगी सफलता
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में महोत्सव के सातवें दिन धर्म गुरुओं ने कहा कि माता मरियम का दूसरा नाम निर्मला, निष्कलंक, पवित्र, स्वच्छ मन है। माता मरियम के समर्पण, सदाचार, अनुशासनात्मक जीवन से प्रेरणा लेकर आदर्श परिवार का निर्माण करना चाहिए। विद्यालय में गुरुजनों का आदर-सत्कार करना, अनुशासन का पालन करना, कर्म योग, ध्यान योग, ज्ञान योग से जीवन में सफलता मिलेगी। शुक्रवार को आयोजित प्रार्थना में मेरठ से आए फादर जॉन मिल्टन ने कहा कि माता मरियम हमारे लिए सदगुण एवं विश्वास की आदर्श हैं। उन्होंने हमसे पहले जीवन एवं विश्वास की तीर्थयात्रा पूरी की है। माता से प्रार्थना करें कि वे हमारी रक्षा करें। फादर पाकियानॉथन व फादर ससिन बाबू ने श्रद्धालुओं को कृपाओं की माता के संदेश सुनाए। इस दौरान फादर्स ने संयुक्त रूप से प्रार्थना कराई। उसके बाद मिस्सा बलिदान कर विश्व शांति की दुआ मांगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed