फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Speakers expressed their views on the role of teachers in educational advancement.

Meerut News: शैक्षिक उन्नयन में शिक्षक की भूमिका पर वक्ताओं ने विचार रखे

Thu, 18 Dec 2025 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Speakers expressed their views on the role of teachers in educational advancement.
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में माध्यमिक शिक्षक संघ का मंडलीय सम्मेलन एवं शैक्षि
सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा के प्रांगण में माध्यमिक शिक्षक संघ का मंडलीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय शैक्षिक उन्नयन में शिक्षक की भूमिका रहा। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक चेतनारायण और प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी रहे। शैक्षिक संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की भूमिका, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षक न केवल ज्ञानदाता होते हैं बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और नैतिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

जयप्रकाश वर्मा, स्वराज पाल दुहण, खड़क सिंह, विक्रम सिंह, साहब सिंह, कैप्टन सविता चौधरी ने विचारों से उपस्थित शिक्षकों को प्रेरित किया। अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष कमल सिंह यादव व संचालन मंडलीय मंत्री रतिराम मावी ने किया। सम्मेलन में मंडल के समस्त जनपदों के अध्यक्ष, मंत्री एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed