{"_id":"5fc29d6b8ebc3e9b8337903b","slug":"speak-of-bjp-mla-terrorist-told-mulayam-meerut-news-mrt513177078","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक विक्रम सैनी के बिगड़े बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक विक्रम सैनी के बिगड़े बोल
विज्ञापन
भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, मुलायम को बताया आतंकी
मुजफ्फरनगर। विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी के बोल एक बार बिगड़ गए हैं। भाजपा के एक कार्यक्रम में दिए संबोधन में उन्होंने मुलायम सिंह को आतंकी बताया। इसी संबोधन में विक्रम सैनी ने एक पूर्व मुख्यमंत्री पर पूर्व सांसद मुनव्वर हसन को ठिकाने लगवाने का आरोप भी लगा दिया। उनके बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।
खतौली में एक बैंक्वेट हाल में एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई भाजपा की एक बैठक में विधायक विक्रम सैनी ने सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के किसानों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार किए जाने वाले बयान जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में कार सेवकों पर गोली चलवाई, रामपुर तिराहे पर लोगों पर गोली चलवाई और महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, उनसे बड़ा आतंकवादी कौन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आतंकवाद को खत्म कर रही है और भाजपा सरकार किसान हितैषी है। सरकार किसानों से बातचीत करने को तैयार है, वो चाहती है कि कोरोना काल है ऐसे में किसान आंदोलन न करे।
कुछ गलत नहीं कहा
- मैंने कुछ गलत नहीं कहा है, जो चर्चाओं में है, सबकी जुबान पर है और सब जानते है, वही मैंने कहा है।
- विक्रम सैनी,भाजपा विधायक खतौली