फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP workers submitted a memorandum to SDM

सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया

Thu, 14 Aug 2025 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
SP workers submitted a memorandum to SDM
सपा कार्यकर्ता बाढ प्रभावितों के लिए एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। सपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ से प्रभावित लोगों, जिनका मकान बाढ़ में बह गया है, उनको पक्का मकान मुहैया कराने आदि मांगों को लेकर छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिन लोगों के मकान बाढ़ में बह गए हैं, उन सभी को पक्का मकान मुहैया कराए जाने, बाढ़ प्रभावित परिवारों का पुनर्वास तत्काल कराए जाने, खादर क्षेत्र में किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने, बाढ़ से बचाने के लिए मजबूत तटबंध का निर्माण कराने की मांग की है। बाढ़ प्रभावित किसानों के केसीसी ऋण माफ कराया जाए। जिन लोगों की जमीन गंगा में बह गई है, उनको जमीन दिलाई जाए और मुआवजा भी दिलाया जाए। सभी समस्याओं का अति शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कार्यालय प्रभारी निरंजन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष हस्तिनापुर सचिन गुर्जर, सतपाल यादव पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि, पवन यादव, अजय सागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed