फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP workers staged a protest, tried to burn the effigy of the Election Commission

सपाइयों ने किया प्रदर्शन, चुनाव आयोग का पुतला फूंकने की कोशिश

Mon, 11 Aug 2025 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
SP workers staged a protest, tried to burn the effigy of the Election Commission
- दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए। जेल चुंगी स्थित जिला कार्यालय से हाथ में सपा का झंडा लेकर पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और विरोध जताया। चुनाव आयोग का पुतला फूंकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी खींचतान और धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया।
सपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपाइयों ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक सिपाही राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध करता है और चुनाव आयोग को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करता है। जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष को नहीं छोड़ा जाएगा तब तक यहां से नहीं उठेंगे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। इस दौरान सपा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती, सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, सम्राट मलिक, एहतेशाम इलाही, रविंद्र प्रेमी, जितेंद्र गुर्जर, शेरा जाट, संगीता राहुल, नेहा गौड, निरंजन सिंह और मृदुला यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा नेता की कार में आए जिलाध्यक्ष
सपा जिलाध्यक्ष कलक्ट्रेट पर हो रहे प्रदर्शन में एक भाजपा नेता की कार में पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान यह चर्चा का विषय रहा। इस संबंध में जब उनसे पूछा गया तो जिलाध्यक्ष का कहना था कि वह हस्तिनापुर बाढ़ में परेशान हो रहे लोगों से मिलने गए थे। वहां से लौटते हुए कार में लिफ्ट लेकर आए हैं। जिनकी कार है वह सपा ज्वाइन करना चाहते हैं, इसलिए उनके साथ आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed