फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP workers protested against the price hike of petrol and diesel by driving bullock carts.

Meerut News: सपाइयों ने बैल-बुग्गी चलाकर जताया पेट्रोल-डीजल के दामों का विरोध

Sun, 07 Jun 2026 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
SP workers protested against the price hike of petrol and diesel by driving bullock carts.
मेरठ..कंवलजीत..कमिश्नरी पर बढ़ती महंगाई व विभिन्न समस्याओं को लेकर बेल बुग्गी लेकर प्रदर्शन करत
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी युवजन सभा ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कमिश्नरी से कलक्ट्रेट तक बैल-बुग्गी चलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने युवजन सभा के कार्यकर्ताओं को बैल-बुग्गी के साथ कलक्ट्रेट के अंदर जाने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने गेट को लॉक कर उन्हें बाहर ही रोका। बाद में युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष और अन्य सपा कार्यकर्ता पैदल कलक्ट्रेट के अंदर गए। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपर जिलाधिकारी ने उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया। सपाइयों के हाथों में नारे लिखी तख्तियां भी थीं। उन्होंने बढ़ती कीमतों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

सपा युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप कसाना ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से देश के हालात बिगड़ रहे हैं। किसान, मजदूर और नौकरीपेशा वर्ग को दैनिक जीवन के लिए भारी संघर्ष करना पड़ रहा है। डीजल, पेट्रोल, गैस और रोजमर्रा की वस्तुओं के बेतहाशा बढ़ते दामों ने सभी वर्गों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें महंगाई के विरोध में सत्ता में आई थीं, पर अब अपने वादे भूल चुकी हैं। प्रदर्शन में ईशु गुर्जर, सोनू, दीपक, आशीष, रोबिन, इमरान, सुमित, सावेज और आशीष आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed