फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP supporters block Delhi-Saharanpur highway on unemployment and inflation

बेरोजगारी और महंगाई पर सपा समर्थकों ने किया दिल्ली-सहारनपुर हाइवे जाम, हंगामा

Mon, 14 Sep 2020 07:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Sep 2020 07:42 PM IST
सार

बेरोजगारी और महंगाई पर सपाईयों ने किया दिल्ली-सहारनपुर हाइवे जाम
- हंगामे और जाम से दोनों ओर लग गई वाहनों की कतार

विज्ञापन
SP supporters block Delhi-Saharanpur highway on unemployment and inflation
sp supporters - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरोजगारी, महंगाई, बकाया गन्ना भुगतान, निजीकरण और बीएड में अनुसूचित जाति के छात्रों के प्रवेश के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। दिल्ली सहारनपुर हाइवे जाम किया। सपा कार्यकर्ता वाहनों के सामने लेट गए। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह शांत किया। 

विज्ञापन


सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा सरकार की नीति और नियत पर आरोप लगाए। कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता वाहनों के सामने लेट गए।
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर हाइवे से हटाया। कलक्ट्रेट में वक्ताओं ने कहा कि कोरोना नियंत्रण  करने में सरकार नाकाम हो गई है। रोजगार की कोई ठोस रणनीति नहीं है। बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग बेहद परेशान हैं। निजीकरण के कारण भ्रष्टाचार पनप रहा है। रोजगार के अवसर नष्ट हो रहे हैं। संविदा पर नियुक्ति के बजाए सरकारी नौकरी की व्यवस्था युवाओं के लिए की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर चोट की जा रही है। किसानों की स्थिति खराब हो रही है। लागत अधिक है और फसलों का वाजिब दाम भी नहीं मिल रहा है। शिक्षा पर महंगाई की मार है। राज्यपाल के नाम लिखित ज्ञापन एडीएम अमित कुमार सिंह को सौंपा गया।


हाजी तराबुद्दीन, महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव, ओमवीर तोमर, हाजी शकील शाह, नगेंद्र सिंह, डॉ रियासत अली, फिरोज खान, राहुल यादव, प्रवीण कुमार, योगेश गुर्जर, कृष्णपाल प्रजापति, शफीक सलमानी, सोनू हसन, निगार खान और इकराम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed