फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP State President Naresh Uttam Patel says Rs nine thousand crores outstanding of sugarcane farmers of UP

Meerut: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बोले- यूपी के गन्ना किसानों का नौ हजार करोड़ बकाया

Mon, 11 Sep 2023 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Sep 2023 03:10 PM IST
सार

मेरठ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों को गन्ना बकाया भुगतान का सरकार का दावा झूठा है। भाजपा को जनता नकारने वाली है, यह जनता ने तय कर लिया है।

विज्ञापन
SP State President Naresh Uttam Patel says Rs nine thousand crores outstanding of sugarcane farmers of UP
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

15 दिन में गन्ना किसानों का पेमेंट करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार झूठ बोलती है। आज मिलों पर उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का 9 हजार करोड़ बकाया है। भाजपा से जनता त्रस्त आ चुकी है, घोसीपुर उपचुनाव परिणाम से यह साफ नजर आ रहा है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने  जेल चुंगी स्थित सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता में ये बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना  मूल्य 450 रुपए प्रति क्विंटल देना चाहिए। 2022 में किसानों की आय दोगुना करने का दावा करने वाली भाजपा पार्टी किसानों को डेढ़ गुना ही दे दे, क्योंकि किसान लागत से डेढ़ गुना ज्यादा मुनाफे की मांग करता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Cyber Fraud: ब्रॉडबैंड स्पीड, 5जी बहाना, लालच में ठगी का शिकार न बन जाना, बैंक खाता हो सकता है खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घोसीपुर चुनाव को लेकर कहा 2024 का सेमीफाइनल और फाइनल हो गया है। भाजपा का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ गया है। चुनाव में पूरा मंत्रीमंडल लगा था, ये भाजपा की हार है।

भाजपा रोजगार, किसानों से लूट पर बात नहीं करती है, इसलिए जुमलेबाजी करती रहती है। उन्होंने स्वामीनाथन के आधार पर किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य तय होना चाहिए। भाजपा को जनता नकारने वाली है, यह जनता ने तय कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed