फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP Rural summoned two inspectors accused of demanding bribe

रिश्वत मांगने के आरोपी दो दरोगाओं को एसपी देहात ने किया तलब

Tue, 19 Aug 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
SP Rural summoned two inspectors accused of demanding bribe
मेरठ। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए गांव सिसौला बुजुर्ग के वृद्ध से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले दो दरोगा की शिकायत पीड़ित ने एसपी देहात से की है। एसपी देहात ने आरोपी दरोगाओं को तलब किया है।
विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र के गांव सिसौला बुजुर्ग निवासी मुरसलीम सोमवार को एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा से मिला। मुरसलीम ने बताया कि 16 अगस्त की रात में करीब 8:20 बजे गांव के ही इमरान के फोन नंबर से उसके पास कॉल आई। कॉल पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको जानी थाने से दरोगा भगवती प्रसाद बताया। बताया कि पुलिस को उसके खिलाफ एक शिकायती पत्र मिला है। उन्हें मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद मुरसलीम इमरान के घर पहुंचा। आरोप है कि इमरान के घर पर दो दरोगा सादे कपड़ों में बैठे थे। आरोप है कि दोनों दरोगाओं ने मुरसलीम व उसके बेटे जीशान को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। जेल जाने से बचने के लिए दो लाख रुपये की डिमांड की। दुर्व्यवहार किया व गाली-गलौज की। मुरसलीम ने आरोप लगाया कि इमरान के माध्यम से दोनों दरोगा अवैध वसूली करते हैं। आए दिन लोगों पर झूठे आरोप लगाकर मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देते हैं। उससे भी रविवार की रात में दोनों ने दो लाख रुपये की मांग की। एसपी देहात ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed