फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sp news

Meerut News: एसपी ने महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा का दिया भरोसा

Wed, 08 Oct 2025 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
sp news
शामली। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर एसपी एनपी सिंह ने मंगलवार की रात शहर के मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और युवतियों से संवाद कर उन्हें सरकार की हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी और पंफलेट वितरित किए।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने पैदल गश्त के दौरान कहा कि किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं पुलिस से मदद लेने में संकोच न करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जाए ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत कैराना क्षेत्र में एएसपी संतोष कुमार सिंह, आदर्श मंडी क्षेत्र में सीओ अमरदीप मौर्य, झिंझाना क्षेत्र में सीओ श्यामसिंह, थाना भवन क्षेत्र में सीओ जितेंद्र सिंह, कांधला क्षेत्र में सीओ अपेक्षा निम्बाडिया, गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में सीओ हेमंत कुमार और बाबरी क्षेत्र में थानाध्यक्ष राहुल सिसौदिया के नेतृत्व में भी पैदल गश्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed