फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP MP's effigy burnt for making derogatory comments on Maharana Sanga

Meerut News: महाराणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी पर सपा सांसद का पुतला फूंका

Mon, 24 Mar 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
SP MP's effigy burnt for making derogatory comments on Maharana Sanga
माछरा/मुंडाली। सपा सांसद रामजीलाल द्वारा महाराणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी करने पर सिसौली बस अड्डे पर रविवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका। इसके बाद शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा अनंगपाल तोमर की मूर्ति के समीप दो मिनट का मौन रखकर तीनों क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मेरठ काॅलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दुष्यंत तोमर ने कहा कि सपा सांसद रामजीलाल ने क्षत्रिय समाज को अपमानित किया है। उन्होंने क्षत्रिय समाज पर जो टिप्पणी की है, इसलिए रामजीलाल की लोकसभा सदस्यता भंग की जाए। उन्होंने कहा कि महाराणा सांगा भारतीय इतिहास के महापुरुष हैं। उन्होंने कई वर्षों तक इब्राहिम लोदी और बाबर से लोहा लिया था और देश को गर्वित किया था। इस दौरान दुष्यंत तोमर, विकास चेयरमैन, मनोज तोमर, रोबिन तोमर गेसूपुर, उदय प्रताप, सनी तोमर, प्रशांत तोमर, सुभाष सैनी, संदीप, अमित, करण तोमर, मनीष तोमर, सिदार्थ, हिमांशु शर्मा, अभय चौहान, करण चौहान, राहुल तोमर, मोहित पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed