फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP MLA, policeman and lawyer stuck in court lift for 25 minutes

Meerut News: कोर्ट की लिफ्ट में 25 मिनट फंसे सपा विधायक, पुलिसकर्मी और वकील

Sat, 14 Dec 2024 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
SP MLA, policeman and lawyer stuck in court lift for 25 minutes
मवाना/बहमूमा/दौराला। मवाना चीनी मिल ने 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का 30.70 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान संबंधित समितियों को भेज दिया है। मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मिल ने मिल 12 दिसंबर तक कुल 44.25 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि गन्ना प्रजाति को. 0238 के गन्ने में बीमारी होने के कारण मिल को काफी क्षति हो रही है एवं चीनी परते में भी काफी कमी आ रही है। इसकी जगह किसान को. 0118 या को. 15023 गन्ना प्रजाति के बीज की बुवाई करें।
विज्ञापन

टिकौला शुगर मिल ने 6 दिसंबर तक खरीदें गए गन्ने का भुगतान 30.54 करोड़ रुपये संबंधित गन्ना समितियां को भेज दिया है। मिल के अधिशासी अध्यक्ष महेशचंद शर्मा ने बताया कि शुगर मिल ने 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान गन्ना समितियों को भेज दिया है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक साईम अंसार ने कहा कि बेसिक कोटा सभी किसान पूरा करें। पर्चियों से अधिक गन्ना उपलब्ध होने पर चीनी मिल या गन्ना विकास परिषद से संपर्क कर अतिरिक्त सट्टा आवश्यकता अनुसार कराने की अपील की।
विज्ञापन

दौराला चीनी मिल ने 23 नवंबर से दो दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का 43.06 करोड़ की एडवाइज संबंधित गन्ना समितियों को भेज दी है। चीनी मिल के मुख्य प्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने बताया कि चीनी मिल ने 13 दिसंबर तक 43.49 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर लगभग 3.59 लाख बोरे चीनी का उत्पादन किया है। चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र का लगभग 117.63 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed