{"_id":"5d3736368ebc3e6cd05ab93d","slug":"sp-mla-nahid-hasan-controversial-statement-but-bjp-leaders-advise-some-leaders-go-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने कहा- गंदी सोच रखने वाले जाएं पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने कहा- गंदी सोच रखने वाले जाएं पाकिस्तान
Wed, 24 Jul 2019 12:28 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
सपा विधायक नाहिद हसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन के बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। जहां बीजेपी ने बयान का विरोध करते हुए गंदी सोच रखने वालों को पाकिस्तान जाने की नसीहत दी। वहीं, सपाइयों ने नाहिद के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनके बयान में कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन
विधायक नाहिद हसन के बयान को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि समाजवार्दी पार्टी के नेता हमेशा गंदी राजनीति करते हैं। उनके इस तरह के बयान गंदी मानसिकता को दर्शाते हैं। राणा ने दो टूक कहा कि इस तरह के बयान देने वाले लोगों के लिए हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं है। इस प्रकार की गंदी सोच है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। राणा ने विधायक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, सपाइयों ने नाहिद के बयान का समर्थन किया है। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ सच्चाई बयान करते हुए इतना ही कहा कि भाजपा के लोग गरीबों को बर्बाद कर रहे हैं। नाहिद ने हिंदुओं के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा। बल्कि वह खुद हिंदुओं की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ते हैं। सपा के जिला उपाध्यक्ष सिकंदर अली ने कहा कि नाहिद हसन ने गरीबों का उत्पीड़न करने वाले भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। नाहिद पर कार्रवाई होती है तो साफ है कि यदि कोई सच बोलेगा तो भाजपा उसका दमन करेगी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/