फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leaders know the condition of the victim child in meerut medical, meet the parents

मेडिकल में सपा नेताओं ने जाना बच्ची का हाल, पीड़ित परिजनों से ली जानकारी, डॉक्टरों से भी मिले  

Wed, 12 Aug 2020 01:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Aug 2020 01:32 AM IST
सार

- लखनऊ से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पहुंचे नेता

विज्ञापन
SP leaders know the condition of the victim child in meerut medical, meet the parents
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में 6 अगस्त को छह वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। अधिकारियों के आदेश पर बच्ची को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। अभी बच्ची का मेडिकल में ही इलाज चल रहा है। मंगलवार को सपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची के परिजनों से जानकारी ली।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा नेता विपिन मनोठिया ने बताया कि मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ से सपा कार्यकर्ता डॉ. राजवर्धन  अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार और मासूम बच्ची का हाल जाना। उन्होंने हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। यह घटना बहुत ही निदंनीय व दर्दनाक है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। यह सरकार की खामियों का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल कॉलेज  प्रशासन के अधिकारियों से भी जानकारी ली। सीएमएस से बात कर उचित इलाज करने की बात कही। उनके साथ दीपक ढिलौर, अमित प्रधान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed