मेरठ। सपाइयों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उनके समर्थकों के वोट काटे जा रहे हैं।सपाइयों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभाओं में मतदाता सूची में यादव, मुस्लिम, मौर्य, प्रजापति और बघेल आदि पिछड़ी जाति के लोगों के नाम बड़ी संख्या में काटे जाने की लिखित शिकायत की गई थी। समाजवादी पार्टी द्वारा शपथ पत्र सहित मतदाताओं के 18 हजार वोट काटे जाने की लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सपाई हाथों में स्लोगन लिखी पोस्टर, बैनर और तख्तियां लिए हुए थे। इन पर लिखा था, वोट चोरी बंद करो, पीडीए की आवाज बुलंद, एसआईआर का बस्ता करो बंद आदि। सपाइयों ने इस संबन्ध में जिला अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन भी दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष मृदुला यादव, नजमा अब्बासी, निरंजन सिंह, मिथिलेश जाटव, अहतेशाम इलाही, सोनिया, निशा, मधु जाटव, किशन जाटव, सुभाष यादव, मेराज महलका, गुरप्रीत कौर और ओमप्रकाश खटीक आदि रहे। संवाद