फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leader said, people are fed up with the anarchy of the ruling party

Meerut News: सपाई बोले- जनता सत्ताधारियों की अराजकता से परेशान

Wed, 22 Oct 2025 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
SP leader said, people are fed up with the anarchy of the ruling party
- व्यापारी से नाक रगड़वाने के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भाजपा नेता द्वारा व्यापारी से सड़क पर नाक रगड़वाने के मामले में बुधवार को सपाइयों ने कमिश्नरी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि समाज का हर वर्ग सत्ता में बैठे लोगों द्वारा प्रायोजित अराजकता से परेशान है। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव को दिया। इसमें नाक रगड़वाने वाले भाजपा विकुल चपराना और उसके साथियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं का सम्मान बचाने में नाकाम साबित हो रही है। राज्यमंत्री व मेरठ दक्षिण विधानसभा से विधायक सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर और गाली गलौज करते हुए भाजपा नेता विकुल चपराना व्यापारी सत्यम रस्तोगी को पुलिस के सामने धमकी दे रहा है। सड़क पर नाक रगड़वा रहा है। एेसे लोगों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव विपिन चौधरी, मुखिया गुर्जर, निरंजन सिंह, रजत शर्मा, डॉ. संदीप, मेराज महलका, हिमांशु सिद्धार्थ, जीतू नागपाल, उमाशंकर खटीक, नूर रहमानी, वसीम अंसारी, हरप्रीत आहूजा और आर्यंत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed