फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: SP announces mahapanchayat on 16th in mirput jakhera

यूपी: कलेक्ट्रेट में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घुसे सपा कार्यकर्ता, तोड़ डालीं कुर्सियां, जमकर हुआ हंगामा

Mon, 14 Sep 2020 02:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: SP announces mahapanchayat on 16th in mirput jakhera
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सपा और रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कलेक्ट्रेट में घुस गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं कई थानों की पुलिसफोर्स मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को किसी तरह शांत किया। 

विज्ञापन


बता दें कि सपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार के तीन प्रस्तावों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर भी सरकार के खिलाफ सख्त नाराजगी जताई है। सपा और रालोद कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर ही कलेक्ट्रेट में घुस गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के अंदर कई कुर्सियां भी तोड़ डालीं।
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर किसानों की बदहाली, रोजगार और आरक्षण आदि मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों की लड़ाई लड़ रही है। अगर सरकार ने बहुत जल्द इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में सड़क से लेकर जेल तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों का शोषण नहीं होने देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में सभा के जिलाध्यक्ष दीपक गिरी, डीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सम्राट मलिक, छात्र नेता प्रदीप कसाना, एन एस कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण मलिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किसानों का कब्जा, अर्द्धनग्न होकर कर रहे प्रदर्शन, पदयात्रा शुरू

वहीं रविवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाकर बिगड़ी कानून व्यवस्था का विरोध किया था। गुरुद्वारा रोड पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर रोज हत्या, डकैती, लूट की घटनाएं हो रही हैं। कानून का राज समाप्त हो गया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह ईशु, जय करण भूटानी, अफजाल सैफी, अभिषेक शाक्य आदि मौजूद रहे थे।

उधर, सपा नेताओं ने रविवार को गांव मीरपुर जखेड़ा में पंचायत करके मृतक के परिजनों को मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं, मांगे पूरी नहीं होने पर 16 सितंबर को मीरपुर जखेड़ा में महापंचायत करने का एलान किया है।

गांव मीरपुर जखेड़ा में चार दिन पूर्व पवन, जगपाल और अमित की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना को लेकर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस बाबत शनिवार को सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। रविवार को सपा नेता अतुल प्रधान, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद आदि गांव मीरपुर जखेड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ पंचायत की। इसमें अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार अपराध रोक पाने में नाकाम है। भाजपा नेताओं का आपराधिक व्यक्तियों को सरंक्षण प्राप्त है। जिसके चलते पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। उन्होंने पुलिस द्वारा अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर चिंता जताई। उन्होंने जहरीली शराब पीने से मरे युवकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी, जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई और दोषी आबकारी एवं पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर 16 सितंबर को गांव मीरपुर जखेड़ा में महापंचायत बुलाने की घोषणा की गई।

सपाइयों ने पीड़ित परिजनों की मदद की
सपा कार्यकर्ताओं ने जहरीली शराब पीने से मृत पवन, जगपाल और अमित के परिजनों की ग्यारह-ग्यारह हजार रुपये देकर मदद की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed