{"_id":"5f5e7dd08ebc3e4c981518cb","slug":"delhi-meerut-expressway-farmers-will-stop-construction-work-today-they-will-start-the-padyatra-on-the-expressway-after-being-semi-enclosed-city-news-mrt501202230","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किसानों का कब्जा, अर्द्धनग्न होकर कर रहे प्रदर्शन, पदयात्रा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किसानों का कब्जा, अर्द्धनग्न होकर कर रहे प्रदर्शन, पदयात्रा शुरू
Mon, 14 Sep 2020 01:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
अर्द्धनग्न होकर पदयात्रा निकालते किसान
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पदयात्रा शुरू कर दी है। किसान अर्द्धनग्न होकर पदयात्रा निकाल रहे हैं। इस पदयात्रा में 19 गांवों के किसान शामिल हैं। किसानों ने केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में शामिल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को रोकने का एलान किया।
विज्ञापन
इसकेे लिए एक सप्ताह से अधिक समय से गांव-गांव जाकर किसानों ने अपनी रणनीति तैयार की है। इस बार गाजियाबाद कलक्ट्रेट पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। वहीं, आज से एक्सप्रेसवे का कार्य ठप करने का एलान भी किसानों ने कर दिया है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि प्रशासन ने पिछले एक वर्ष से छल किया है। हर बार हमें मुआवजा, सर्विस रोड आदि के लिए आश्वासन दिया जाता रहा है, लेकिन हमारी कोई भी मांग पूरी नहीं की जा रही है। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे सतीश राठी और डॉ. बबली गुर्जर का कहना है कि किसानों ने मेरठ कमिश्नरी पर भी प्रदर्शन किया था, लेकिन तब मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। इस बार किसानों को कई पार्टियों का समर्थन मिल रहा है। इसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी भी किसानों की इस पदयात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जहरीली शराब का कहर... गांवों में पसरा मातम, बिखर गए सपने, नहीं जले चूल्हे, देखिए तस्वीरें
किसानों की पदयात्रा सोमवार को प्रथमगढ़ से चलकर कलछीना पहुंचेगी। कलछीना में रात्रि विश्राम कर आगे बढ़ेगी। वहीं, बुधवार को गाजियाबाद कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस संबंध में मेरठ के भी कई गांव समर्थन में हैं। यात्रा के सहसंयोजक पवन गुर्जर ने भी गांव-गांव जाकर किसानों से समर्थन मांगा है। इस मौके पर महबूब अली, निशांत भड़ाना, प्रखर चौधरी, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/