Meerut: अभिनेता सुमन तलवार बोले- दक्षिण सिनेमा बॉलीवुड से आगे निकला, अल्लु अर्जुन की गिरफ्तारी पर कही ये बात
मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में दक्षिण के फिल्म अभिनेता सुमन तलवार पहुंचे। यहां उन्होंने कई विषयों पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ने हॉलीवुड को कॉपी किया है। वहीं दक्षिण भारत की फिल्में पारिवारिक हाेती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में दक्षिण भारत सहित बॉलीवुड में सैकड़ों फिल्में कर चुके अभिनेता सुमन तलवार एक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ वर्षों में दक्षिण सिनेमा बॉलीवुड से काफी आगे निकल गया है। वहां बहुत बड़े बजट की फिल्में बन रही हैं। बाहुबली फिल्म से दक्षिण सिनेमा को प्रसिद्धि मिली है। अब लगातार कई सुपरहिट फिल्में आ रही हैं।
अभिनेता सुमन तलवार ने कहा कि हाल ही में हैदराबाद में दक्षिण फिल्म पुष्पा-2 के प्रमोशन में पहुंचे अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को उन्होंने गलत बताया। कहा कि इसमें अल्लू अर्जुन की कोई गलती नहीं है। अगर व्यवस्था को लेकर गिरफ्तार करना था तो थियेटर मालिक या वहां काम देख रहे लोगों को करना था।
यह भी पढ़ें: आसान होगा सफर: मेरठ से अयोध्या-वाराणसी जाने की कर लें तैयारी, रेलवे ने वंदे भारत का टाइम शेड्यूल किया जारी
बॉलीवुड फिल्मों पर लगातार भारी पड़ रहीं दक्षिण की फिल्मों पर किए सवाल पर उन्होंने कहा बॉलीवुड ने विदेशी सभ्यता, पहनावा, कहानियों पर फिल्में बनाईं। जो भारत की सभ्यता के अनुकूल नहीं थी। दक्षिण सिनेमा ने भारत की सभ्यता, धर्म और परिवार से जुड़ी फिल्मों को बनाया तो वह अब कहीं ना कहीं बॉलीवुड फिल्मों से आगे निकल गया है।
बाहुबली फिल्म से दक्षिण सिनेमा की फिल्मों को लोगों ने जाना। अब बॉलीवुड से भी बड़े बजट की फिल्में दक्षिण में बन रहीं हैं। सुमन तलवार ने अपनी आगामी फिल्म कांता के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि पांच वर्ष की उम्र से ही बेटियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाएं, जिससे वह जीवन में आने वाली कठिनाइयों को डटकर सामना कर सकें। उन्हें कही भी कमजोरी का अहसास न हो। कार्यक्रम में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।