{"_id":"62a6ebcbfc0c4571b76638ba","slug":"sotiganj-case-iqbal-kabadi-challenged-the-police-action-filed-a-petition-in-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज मामला: इकबाल कबाड़ी ने दी पुलिस कार्रवाई को चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका दायर कर लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज मामला: इकबाल कबाड़ी ने दी पुलिस कार्रवाई को चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका दायर कर लगाया गंभीर आरोप
Mon, 13 Jun 2022 01:18 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:18 PM IST
सार
सोतीगंज मामले में विवेचना कर रही लालकुर्ती पुलिस से हाईकोर्ट का पत्राचार भी हुआ है। पुलिस का कहना है कि लालकुर्ती और सदर बाजार पुलिस दूसरे गैंगस्टर के मुकदमे से जुड़े साक्ष्य तैयार कर रही है। इन साक्ष्यों को हाईकोर्ट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सोतीगंज के कबाड़ी पटेल नगर निवासी हाजी इकबाल और उसके बेटों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने सदर थाने में दर्द गैंगस्टर के दूसरे मुकदमे पर पुलिस की कार्रवाई को चुनौती दी है। कबाड़ी पक्ष की ओर से पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। वहीं, पुलिस भी इस मामले में अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, हाजी इकबाल को गैंग लीडर बनाते हुए उसके बेटे अफजाल, इमरान, अबरार निवासी पटेल नगर, साथी मन्नू कबाड़ी निवासी गंज बाजार, सलीम, मोहम्मद जहीन निवासी जामुन मोहल्ला पर गैंगस्टर का दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया था। मन्नू कबाड़ी तो पहले से ही जेल में बंद है, जबकि सलीम और जहीन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतरनाक: भीषण गर्मी में प्रदूषण से घुट रही सांस, देश के 133 शहरों में मेरठ दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, 324 AQI
विज्ञापन
अब इस मामले में इकबाल कबाड़ी, बेटे अफजाल, इमरान, अबरार फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे हैं। वहीं, इकबाल कबाड़ी और उसके बेटे अफजाल, इमरान और अबरार ने पुलिस की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। इसमें कहा गया है कि पुलिस ने गलत ढंग से गैंगस्टर का दूसरा मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने मुकदमे को निरस्त कराने की मांग की।
इस बारे में विवेचना कर रही लालकुर्ती पुलिस से हाईकोर्ट का पत्राचार भी हुआ है। पुलिस का कहना है कि लालकुर्ती और सदर बाजार पुलिस दूसरे गैंगस्टर के मुकदमे से जुड़े साक्ष्य तैयार कर रही है। इन साक्ष्यों को हाईकोर्ट भेजा जाएगा। लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह राव ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी जेल में बंद हैं। बाकी आरोपियों ने रिट डाली है, जिनका जवाब तैयार किया जा रहा है।