{"_id":"5a35758e4f1c1b68678c2408","slug":"sotganj-me-delhi-police-ka-chaapa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज में दिल्ली पुलिस का छापा, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज में दिल्ली पुलिस का छापा, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोतीगंज में शनिवार को दिल्ली पुलिस ने एक कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही कबाड़ी वहां से भाग गया। वहीं कबाड़ियों ने जमकर हंगामा किया। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि पुलिस वहां से चली गई। इसकी जानकारी पर सदर बाजार थाने की पुलिस भी सोतीगंज में पहुंची।
विज्ञापन
शनिवार को दिल्ली पुलिस एक वाहन चोर को साथ लेकर सोतीगंज में आई थी। सदर पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस कबाड़ी मोहसिन उर्फ पव्वा के गोदाम पर पहुंची। इससे पहले पुलिस मोहसिन को पकड़ पाती कि वह वहां से भाग गया। कबाड़ियों के हंगामे की सूचना पर सदर बाजार थाने की पुलिस भी सोतीगंज में पहुंची। लेकिन तब तक दिल्ली पुलिस वहां से जा चुकी थी।
विज्ञापन
रोजाना कटते हैं वाहन
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली से चोरी होने वाले अधिकांश वाहन मेरठ के सोतीगंज में काटे जा रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। दिल्ली पुलिस स्थानीय वाहन चोर को पकड़ती है, जोकि चोरी के वाहन सोतीगंज में बेचना बताते हैं। पुलिस छापा मारती है, लेकिन मेरठ पुलिस उनका कोई सहयोग नहीं करती।
विज्ञापन