फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son and his girlfriend were kept in the house, the girl gave police information about the hostage and called

बेटे औरी उसकी प्रेमिका को किया मकान में बंद, युवती ने दी बंधक बनाने की सूचना देकर बुला ली पुलिस

Fri, 23 Oct 2020 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Son and his girlfriend were kept in the house, the girl gave police information about the hostage and called
बेटे औरी उसकी प्रेमिका को किया मकान में बंद, युवती ने दी बंधक बनाने की सूचना देकर बुला ली पुलिस
विज्ञापन

मवाना। इकराम नगर में प्रेमी से मिलने आई प्रेमिका को देखकर युवक के पिता ने मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और युवती के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। उधर, युवती ने 112 नंबर पर बंधक बनाए जाने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को थाने ले आई।
खतौलिया चौक निवासी एक युवक का दूसरे मोहल्ले की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आगामी दिनों में युवक के भाई की शादी है। उसने प्रेमिका को कपड़े आदि की खरीदारी कराने के लिए बुलाया। युवक इकराम नगर में अपने खाली पड़े मकान पर प्रेमिका को लेकर पहुंचा। इसकी भनक पाकर युवक का पिता भी वहां पहुंच गया और मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर युवती के परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन

लड़की ने 112 पर फोन कर बंधक बनाए जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामला पता कर युवक व युवती को थाने ले आई। युवती ने कहा कि उसका दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह युवक के साथ ही रहेगी। परिजनों ने समझाया बालिग होने पर उसकी शादी उसी से कर देंगे। छह माह बाद युवती बालिग होगी। एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि लड़का व लड़की को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed