फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Somewhere punishment was meted out for giving birth to a daughter, while somewhere else the pain of being childless was felt.

Meerut News: कहीं बेटी पैदा होने पर मिली सजा, तो कहीं निसंतान होने का मिला दर्द

Fri, 17 Apr 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Somewhere punishment was meted out for giving birth to a daughter, while somewhere else the pain of being childless was felt.
आरोपियों ने महिलाओं को पीटकर घर से निकाला, दिया तीन तलाक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। लिसाड़ी गेट व देहली गेट थाने पर बृहस्पतिवार को दो दहेज उत्पीड़न की दो प्राथमिकी दर्ज हुई। जहां एक महिला को बेटी के जन्म के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। दूसरी तरफ, मां बनने का सुख न मिल पाने का दर्द झेल रही महिला को भी ससुराल की चौखट से बेदखल कर दिया गया। इंसानियत को शर्मसार करने वाले इन दोनों मामलों में मानवता को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि दोनों मामलों में पांच लाख रुपये की मांग की गई है। आरोपियों ने तीन तलाक देकर नाता भी खत्म कर दिया। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना-
देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर की निवासी शमरीन खान ने बृहस्पतिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले दिल्ली निवासी मौहम्मद मोइन से हुई थी। शादी के बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। महिला के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर ताना देते थे। बेटी पैदा होने के बाद से ही ससुराल वाले अभद्रता व मारपीट करने लगे। ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया था। आरोप है कि आरोपी ससुराल वालों ने अक्तूबर 2025 में आरोपी अपनी ससुराल पहुंचा। आरोपी ने पांच लाख रुपये नहीं देने पर तीन तलाक देने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद मोइन व सास आकिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी।
विज्ञापन


दूसरी घटना-
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड निवासी साजिदा ने बृहस्पतिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह 11 वर्ष पहले शामली निवासी शहजाद से हुआ था। शहजाद मजदूरी का काम करता है। शहजाद की पहली पत्नी से एक बेटी है। महिला ने बताया कि कुछ समय से शहजाद उसे लेकर लिसाड़ी गेट में किराए के मकान में रह रहा है। शादी के बाद उसके कोई संतान नहीं हुई है। आरोप है कि आरोपी पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। महिला ने आरोपी को पैसे देने से मना किया। अप्रैल 2026 को आरोपी ने अपनी बेटी व महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। आरोपी ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने आरोपी पति, जेठानी नसरीन, देवर जाकिर, साबिर व आबिदा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है

आरोपियों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विनायक गोपाल भोसले-एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed