फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Some people want to spoil the atmosphere in UP before elections: Yatindranand Giri

चुनाव से पहले यूपी में माहौल बिगाड़ना चाहते हैं कुछ लोग : यतिंद्रानंद गिरि

Wed, 20 Oct 2021 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Some people want to spoil the atmosphere in UP before elections: Yatindranand Giri
चुनाव से पहले यूपी में माहौल बिगाड़ना चाहते हैं कुछ लोग : यतिंद्रानंद गिरि
विज्ञापन

मोदीपुरम । जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरि ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार ने काफी अच्छा माहौल दिया, लेकिन चुनाव से पहले कुछ लोग यूपी का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। लखीमपुर खीरी कांड इसी का उदाहरण है। मंगलवार को महामंडलेश्वर पल्लवपुरम में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भराला के आवास पर पहुंचे। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर बर्बरता का माहौल बनाया जा रहा है और आम जनता को परेशान किया जा रहा है। पहले लखीमपुर खीरी और बाद में सिंधू बार्डर की घटनाएं चिंताजनक हैं। आंदोलन में किसान नहीं बल्कि आतंकवादी जैसी सोच रखने वाले लोग शामिल हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि दलित उत्पीड़न को लेकर बार-बार प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस, सपा, बसपा के पदाधिकारी चुप्पी साधे हैं। छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा के दौरान निकले जुलूस में धर्मप्रेमियों को गाड़ी से रौंद दिया गया। लेकिन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी की घटना पर तो बोलते रहे, मगर अपने प्रदेश में हुई घटना पर चुप हैं।
विज्ञापन

स्वामी यतिंद्रानंद गिरि ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी के मृत किसानों को लाखों रुपये देने की घोषणा की, मगर सिंधू बार्डर पर दलित की हत्या के मामले में पीड़ित को कोई सहायता नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यूपी की योगी सरकार में कानून का राज है। बदमाश प्रदेश छोड़कर भागे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर सीट की स्थिति पर स्वामी ने कहा कि लक्ष्मीकांत वाजपेई भाजपा के पुराने पदाधिकारी हैं। वह शहर विधायक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक की भूमिका निभा चुके हैं। उन्हें संरक्षक की जिम्मेदारी निभानी चाहिए और भाजपा को यहां से युवा ब्राह्मण चेहरा उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज काफी समय से उपेक्षित है। इस चुनाव में समाज को सम्मान मिलना चाहिए। पत्रकार वार्ता में राजीव भारद्वाज, आमिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed