फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Solving the problems of members should be on priority

Meerut News: प्राथमिकता पर हो सभासदों की समस्याओं का निस्तारण

Sat, 03 Jun 2023 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 03 Jun 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Solving the problems of members should be on priority
मवाना। नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने शुक्रवार को नगर पालिका के स्टाफ कर्मचारियों तथा सफाई नायकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नगर की साफ-सफाई, खराब पडे ट्यूबवैल को तुरंत ठीक कराकर जलापूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ईओ से कहा कि कोई भी सभासद समस्या लेकर आता है तो उसकी समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। एक इमरजेंसी सफाई टीम बनाई जाए, जो आवश्यकता पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर सफाई कर सके। सार्वजनिक स्थलों पर (मंदिर, मस्जिद आदि ) प्रत्येक सप्ताह विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की जाए। सफाई नायक मनोज ने छोटी गलियों से कूडा उठाने के लिए हाथ ठेली की व्यवस्था कराने की मांग की। वहीं भैंसा रोड पर स्थित खत्तों में जब-तब आग लगती रहती है। उसको बुझाने की व्यवस्था मौके पर ही की जाए। चेयरमैन ने ईओ को लिखित में जवाब देने के लिए कहा।
विज्ञापन

ढिकौली स्थित ट्यूबवैल एक माह में तीन बार रिपेयर क्यों हुई, इसकी जानकारी ईओ से मांगी तथा बिल प्रस्तुत करने को कहा। खंबों पर बल्ब आदि हटाकर एलईडी लाइट लगाई जाए। चेयरमैन ने बताया कि अभी तक 102 शिकायतें आई हैं, जिसमें से 40 का निस्तारण हो चुका है। चेयरमैन ने एक शिकायतकर्ता को फोन कर निस्तारण की स्थिति की स्वयं जांच भी की। बैठक में नगर पालिका ईओ राजीव कुमार जैन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed