फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Soldier dies of cardiac arrest at the age of 27, soldiers salute

Meerut News: 27 साल की उम्र में फौजी का हृदय गति रुकने से निधन, सैनिकों ने दी सलामी

Sat, 13 May 2023 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Soldier dies of cardiac arrest at the age of 27, soldiers salute
सरधना (मेरठ)। फौज से छुट्टी पर कस्बा हर्रा निवासी सैनिक रजत (27) की बृहस्पतिवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सैनिक के सम्मान में तिरंगा रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा निवासी वीरेंद्र सिंह का बेटा रजत छह साल पहले फौज में भर्ती हुआ था। वह वर्तमान में आरआर 43 बटालियन जम्मू में तैनात था। रजत अपने भाई निखिल की गत 4 मई को हुई शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। बताया गया है कि बृहस्पतिवार देर रात अचानक रजत की तबीयत खराब हुई और कुछ देर बाद ही हृदय गति रुकने से उसका निधन हो गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद सैन्य सम्मान के साथ कस्बे में शव लाया गया। जहां उसके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम राजकीय सम्मान के साथ सेना के जवानों ने सलामी दी। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व सैनिक के शव को तिरंगा रैली के साथ भूनी चौराहे से कस्बे तक लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed