{"_id":"5e1f7a868ebc3e4b533c7942","slug":"soldier-caught-three-including-two-munna-brothers-in-recruitment-race-meerut-news-mrt4640234196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती दौड़ में दो मुन्ना भाइयों समेत तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती दौड़ में दो मुन्ना भाइयों समेत तीन पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही भर्ती दौड़ में दो मुन्ना भाइयों समेत तीन पकड़े
मेरठ। छठी वाहिनी पीएसी में चल रही सिपाही भर्ती दौड़ में बुधवार को एक अभ्यर्थी और दो मुन्नाभाइयों को पकड़ लिया गया। इन दोनों मुन्ना भाइयों में से एक अभ्यर्थी की जगह दौड़ने आया था।
पुलिस के अनुसार छठी सिपाही भर्ती प्रक्रिया में बुधवार को शारीरिक मानक परीक्षा प्रस्तावित थी। काफी अभ्यर्थी यहां पहुंचे थे। भर्ती दौड़ में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के हाथों पर मुहर लगाई जा रही थी। जब सभी अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे तो दौड़ शुरू होने से सभी की मुहर जांची गई। एक अभ्यर्थी साजिद पुत्र इकबाल निवासी नई मंडी मुजफ्फरनगर के हाथ पर मुहर नहीं मिली तो उसे दौड़ से अलग कर दिया गया। आरोपी साजिद से पूछताछ के बाद उसके दो साथियों विकास पुत्र हरपाल और अंशुल पुत्र सुशील निवासी ग्राम भैंसा मवाना को भी हिरासत में ले लिया गया। इन दोनों में से किसी एक को साजिद की जगह दौड़ लगानी थी। थाना प्रभारी पल्लवपुरम दिग्विजय नाथ शाही के अनुसार साजिद ने बताया कि विकास और अंशुल से डेढ़ लाख रुपये में उसकी बात हुई थी। उन्होंने ही बिना मुहर उसे अंदर प्रवेश कराया था। प्रक्रिया शुरू होती, इससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि साजिद की बायोमेट्रिक जांच भी किसी ओर के द्वारा ही दी गई थी। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टर माइंड कौन है। मुन्ना भाइयों विकास और अंशुल के अलावा गिरोह में कौन-कौन हैं।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
नोडल भर्ती अधिकारी संजीव देशवाल का कहना है कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच इसकी जांच करेगी। इस गिरोह का नेटवर्क खंगाला जा रहा है।