फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Soldier beaten in bike, woman died in accident

ट्रैफिक सिपाही के डंडे ने ली महिला की जान, अधिकारी बोले-पुलिस नहीं कर रही थी चेकिंग

Sun, 20 Sep 2020 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Soldier beaten in bike, woman died in accident
accident news, - फोटो : amar ujala
मेरठ के हापुड़ रोड पर 44वीं वाहिनी पीएसी के पास चेकिंग कर रहे ट्रैफिक सिपाही के सिपाही ने एक बाइक में डंडा मार दी। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे तेल के टैंकर ने महिला को रौंद दिया। एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ जुटने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। गुस्साई भीड़ ने जाम लगा दिया और हंगामा कर नारेबाजी की। रात तक अफसर पल्ला झाड़ते रहे कि मौके पर किसी भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी।
विज्ञापन


कसेरू बक्सर निवासी लोहा व्यापारी हाजी अली अपनी पत्नी कमरूनिशा के साथ बाइक पर हापुड़ से अपने घर लौट रहे थे। 44वीं वाहिनी पीएसी के गेट के पास ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सफेद वर्दी में तीन स्टार एक पुलिसकर्मी और सिपाही सड़क पर वाहनों को रोक रहे थे। सिपाही ने बाइक सवार दंपती को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि ट्रैफिक सिपाही ने बाइक चला रहे हाजी अली को डंडा मार दिया।
विज्ञापन


अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे तेल टैंकर ने महिला को चपेट में ले लिया। हादसा इतना वीभत्स था कि देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए। लोग हादसे की वीडियो बनाते रहे। सूचना पर लिसाड़ीगेट और खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने सिपाही की लापरवाही से महिला की जान जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखी जाएगी कि ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के हेड ने कहा हमारी कोई ड्यूटी नहीं रहती
वीआईपी कार्यक्रम या ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी व चेकिंग प्वाइंट जहां पर लगते हैं, वहां कार्यालय से ड्यूटी लगाई जाती है। हापुड़ रोड का यह जोन ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल मिश्रा के कार्य क्षेत्र में आता है। ट्रैफिक कार्यालय के हेड एचसीपी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 44वीं वाहिनी पीएसी के पास कोई ड्यूटी नहीं थी। हादसे के संबंध में हमें कोई जानकारी है।

एक माह में तीसरी बार लगे आरोप
ट्रैफिक पुलिस पर पिछले 20 दिनों में तीसरी बार आरोप लगे हैं। 20 दिन पहले हापुड़ अड्डे पर सफाई कर्मचारी ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही पर डंडा मारने का आरोप लगाया था। एक सप्ताह पहले जीरो माइल पर बाइक सवार दो युवकों ने ट्रैफिक पुलिस पर हेलमेट के चालान को लेकर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट होने पर ट्रैफिक सिपाही को चोट लगी थी।
...तो फिर कौन कर रहा था चेकिंग
पास में एक दुकानदार ने नाम नहीं छापने की शर्त पर और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी चेकिंग कर रही थी। एक गाड़ी ट्रैफिक पुलिस की खड़ी थी। जैसे ही हादसे के बाद भीड़ लगी तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी दूर तक नजर नहीं आए। सवाल यह है कि जब एसपी ट्रैफिक कह रहे हैं कि वहां पर हमारी कोई ड्यूटी नहीं थी तो फिर सफेद वर्दी में आखिर कौन चेकिंग कर रहा था।

आरोप गलत हैं
हापुड़ रोड पर हादसे की मुझे कोई जानकारी नहीं है। ट्रैफिक पुलिस पर जो आरोप लगे हैं, वह गलत हैं। मैंने जांच करा ली है पीएसी वाहिनी के पास ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी नहीं थी। - जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed