फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SOG engaged in search of the accused of deadly attack

Meerut News: जानलेवा हमले के आरोपियों की तलाश में जुटी एसओजी

Sat, 20 Dec 2025 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
SOG engaged in search of the accused of deadly attack
एसपी देहात ने थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी नितिन चौहान पर 4 दिसंबर को जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में एसपी देहात ने थाना प्रभारी के साथ मौके पर जाकर घटनास्थल देखा। इस मामले में पुलिस आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मोहल्ला हीरालाल निवासी जगबीर सिंह ने थाने में दर्ज प्राथमिकी बताया था कि उसका पुत्र नितिन चौहान 4 दिसंबर को रात 8:30 बजे मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गया था। वहां से वह स्कूटी में पेट्रोल डलवाने के लिए हस्तिनापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर गया। पेट्रोल पंप के पास मोहल्ला हीरालाल निवासी राजा चौहान, विशाल चौहान, शुभम चौहान व दो अज्ञात ने उसे रोक लिया। पांचों आरोपियों ने उस पर राॅड व डंडों से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नितिन का मोबाइल व स्कूटी भी नहीं मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

9 दिसंबर को पुलिस को मिल रोड बाईपास से ईख के खेत में जली अवस्था में नितिन की स्कूटी बरामद की गई थी। मोबाइल अभी तक नहीं मिला है और न ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया कि मामले में एसओजी टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed