फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Soften with the first rain of monsoon

मानसून की पहली बारिश के साथ बढ़ी उमस

Mon, 08 Jul 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Soften with the first rain of monsoon
मानसून की पहली बारिश के साथ बढ़ी उमस
विज्ञापन

मोदीपुरम/मेरठ। काफी इंतजार के बाद रविवार दोपहर मानसून की पहली बारिश हो गई। लेकिन उसके साथ ही धूप खिलने से उमस और ज्यादा बढ़ गई। मोदीपुरम और देहात के इलाकों में मानसून के बादल बिना बरसे निकल गए। मौसम विज्ञानियों ने अगले दो दिन बारिश के आसार जताए हैं।
मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मानसून की अच्छी बारिश का इंतजार है। बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। उमस के चलते रविवार को दिन भर मौसम गरम रहा। उमस से बुरा हाल रहा। दोपहर को आसमान पर अचानक बादल छाए और दोपहर बाद करीब 3:45 बजे शहर में बारिश हो गई। बारिश हालांकि थोड़ी देर के लिए ही हुई। लेकिन उससे कुछ पलों के लिए ही राहत मिली। बारिश बंद होते ही तेज धूप निकल गई और फिर से उमस बढ़ गई। उधर, देहात और मोदीपुरम में बादल छाए रहे और लोग उनके बरसने का इंतजार करते रह गए। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 78 व न्यूनतम 53 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले ही अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान करीब दो-दो डिग्री बढ़ गया।
विज्ञापन

उमस के चलते बना लो प्रेशर
वेस्ट यूपी में मानसून की आमद हो गई है, शुरुआत में बारिश हल्की से मध्यम रह सकती है। रविवार को भी उमस के चलते लो प्रेशर बनने के कारण कहीं-कहंी बारिश हो गई। आगामी 24-48 घंटे तक मेरठ और आसपास में बारिश होने की संभावना बनी है। शुरुआत में मानसून की बारिश कम होने के बाद आगे बढ़ने के आसार है। -डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
3 36.6 27.6
4 34.8 29.0
5 32.6 26.6
6 34.8 24.7
7 36.3 26.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed