फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Society needs to be united, not divided: Nikhil Rao

समाज को जोड़ने की जरूरत है, तोड़ने की नहीं : निखिल राव

Sun, 21 Sep 2025 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Society needs to be united, not divided: Nikhil Rao
सरधना। गांव खेड़ा में भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की बैठक का आयोजन किया गया। संगठन
- सलावा प्रकरण को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा
विज्ञापन

सरधना। गांव खेड़ा में रविवार को भाकियू किसान सभा की बैठक ग्राम अध्यक्ष गौरव सोम के आवास पर हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की।
जिला अध्यक्ष ने हाल ही में सलावा में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने की जरूरत है, तोड़ने की नहीं। दोषियों को सजा न्यायालय देगा, हमें कानून पर भरोसा है। हिंदू-मुस्लिम सभी को मिलकर भाईचारा कायम रखना चाहिए। उन्होंने समाज में नफरत फैलाने वाले तत्वों से सतर्क रहने की अपील की और सभी वर्गों से आपसी सहयोग व सौहार्द बनाए रखने की बात कही। जिलाध्यक्ष निखिल राव ने कहा कि गन्ना किसानों के बकाया भुगतान अब तक नहीं हुआ है। नई पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन कई किसानों को पिछला भुगतान तक नहीं मिला।

आवारा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरकार न खाद दे पा रही है, न सुरक्षा। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू किसान सभा बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए सतपाल सिंह को ग्राम सचिव खेड़ा, धर्मपाल सिंह को ग्राम महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में मुंफरीद, प्रमुख गुप्ता, साबिर अंसारी, सरफराज अंसारी, वसीम राणा, रहीसुद्दीन, कादिर अंसारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed