Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Society must unite against funeral feasts and the dowry system: Karmavir Maharaj

मृत्यु भोज और दहेज के खिलाफ एकजुट हो समाज : कर्मवीर महाराज

Thu, 12 Nov 2026 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Society must unite against funeral feasts and the dowry system: Karmavir Maharaj
नगला राठी में दो दिवसीय आर्य समाज सम्मेलन में आपसी भाईचारा बढ़ाने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। नगला राठी गांव में आयोजित दो दिवसीय आर्य समाज के सम्मेलन में कई मुद्ददों पर मंथन हुआ। वक्ताओं ने सामाजिक बुराइयों, पाखंड और अंधविश्वास को खत्म करने के साथ समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने का आह्वान किया। मृत्यु भोज और दहेज प्रथा समाप्त करने के लिए समाज से एकजुट होने की अपील की।
सम्मेलन में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और ग्रामीण शामिल हुए। इसमें आयुर्वेदाचार्य एवं योगाचार्य स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि दूसरों का उपकार, दान और सामाजिक सेवा करने वाले व्यक्ति का यश बढ़ता है। केवल अपने लिए कार्य करने वाले व्यक्ति को अपयश मिलता है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। मृतक भोज और दहेज प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। इस दौरान वेद विदुषी शमिता शास्त्री, भजन उपदेशिका संगीता आर्य, जगमाल सिंह आर्य, सतीश सुमन ने भी विचार रखे। इससे पूर्व सुलभा शास्त्री ने यज्ञ कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सलेकचंद और संचालन सत्येंद्र आर्य ने किया।
विज्ञापन

विचारधाराओं के कारण बंट रहा समाज : अतुल
सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि विभिन्न विचारधाराओं के कारण समाज बंट रहा है। आर्य समाज राष्ट्र को सर्वोपरि रखकर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने जाति और संप्रदाय का भेदभाव छोड़कर एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदों की ओर लौटना होगा :कंवरपाल
आचार्य कंवरपाल शास्त्री ने कहा कि महर्षि दयानंद के विचारों का प्रचार-प्रसार करते हुए समाज को वेदों की ओर लौटना होगा। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह शास्त्रार्थ महारथी ने सामाजिक संगठनों को मजबूत कर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed