जरूरतमंदों तक राशन पहुंचा रहे सामाजिक संगठन
मेरठ। शहर में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी और छावनी रामलीला कमेटी की टीम 39 दिन से सेवा कार्य कर रही है। सामाजिक संगठन लगातार लोगों तक राशन पहुंचा रहे हैं। श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी ने शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मोदीपुरम देव मंदिर के पास, पल्लवपुरम एवं शोभापुर आदि स्थानों पर सैनिटाइज कराकर खाद्य सामग्री का वितरण किया। छावनी के अध्यक्ष पवन गर्ग और महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया सामाजिक दूरी का पालन न करने के कारण कोरोना का संकट लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान कोषाध्यक्ष विजय गोयल बिज्जी, स्वागत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंधु, सुरेश लोधी उपस्थित रहे। उधर, जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी ने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए खाद्य सामग्री का वितरण किया। सोसाइटी अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा, संगठन सचिव प्रदीप ढाका, सर्वेश उपाध्याय आदि ने खटीकपुरा, आनंद विहार, डुंगरावली, शांति कुंज आदि क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को वन किट वन फैमिली पैकेज राशन वितरित किया। दुष्यंत रोहटा ने बताया सोसाइटी द्वारा निजी मशीनों से रोहटा रोड क्षेत्र में सैनिटाइजर भी किया गया। सोसाइटी राशन वितरण के दौरान सरकार के द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर रही है। सोसाइटी 3 मई तक वन किट वन फैमिली राशन वितरण व रोजाना सैनिटाइजर कराने का काम जारी रखेगी।