फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Social distance forgotten while distributing ration to migrant laborers

प्रवासी मजदूरों को राशन बांटते समय भूले सोशल डिस्टेंस

Sat, 06 Jun 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Social distance forgotten while distributing ration to migrant laborers
प्रवासी मजदूरों को राशन बांटते समय भूले सोशल डिस्टेंस
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वायरस से बचाने के लिए सरकार ने एक स्थान पर अधिक लोगों के इकट्ठा न होने के लिए निर्देश जारी किए हुए हैं। विवाह समारोह में भी 30 से अधिक लोगों को इकट्ठा करने की अनुमति नहीं है। ऐसी स्थिति में शुक्रवार को भाजपा सांसद और विधायकों ने नगर निगम के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को नगर निगम परिसर सहित चार स्थानों पर इकट्ठा करके राशन बांटा। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गए। जबकि निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधि चाहते तो इन प्रवासी मजदूरों के आवासों तक राशन किट पहुंच सकती थी।
111 प्रवासी मजदूरों को राशन वितरण के लिए नगर निगम बुलवाया गया था। सुबह 9 बजे से ही प्रवासी मजदूर अपने परिवार के सदस्यों के साथ नगर निगम पहुंचने शुरू हो गए। इन मजदूरों के साथ लगभग इतने ही लोग और आए थे। इनके अलावा नगर निगम के कर्मचारी और अन्य मिलाकर करीब 300 से अधिक लोग एक ही स्थान पर इकट्ठा हो गए। सोशल डिस्टेंसिंग बार-बार टूटती रही। सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक निगम परिसर में भीड़ जुटी रही। लॉकडाउन टूटने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन न किए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि सरकार गरीबों की मदद कर रही है। पात्र परिवारों तक इसका लाभ पहुंचे, इसके लिए ऐसे कार्यक्रम करना भी जरूरी है।
विज्ञापन

पहले दिन 323 लोगों को बांटी किट
प्रवासी मजदूरों के चयन और राशन वितरण की जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने नगर निगम को सौंपी है। नगर निगम ने शास्त्री नगर बी ब्लॉक, गंगानगर कम्युनिटी हॉल, कंकरखेड़ा, श्रद्धापुरी में सभी परिवारों को इकट्ठा करके सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल व डॉ सोमेंद्र तोमर से राशन किट वितरित कराई। पहले दिन 323 परिवारों को राशन किट दी गई। नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि प्रवासी परिवारों का चयन अभी भी जारी है जो भी पात्र परिवार सामने आएंगे, उन्हें राशन किट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने बांटा राशन और पुलिस ने लाठियां
प्रवासी मजदूरों को राशन वितरण के दौरान लॉकडाउन का नियम तोड़े जाने को लेकर भले ही सांसद व विधायक गंभीर न हों, लेकिन सच्चाई यह है कि जिन प्रवासी मजदूरों को राशन के लिए लॉकडाउन तोड़ने के लिए मजबूर किया गया। उन्हें राशन तो मिला, लेकिन पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी। शुक्रवार को प्रवासी मजदूर जब नगर निगम परिसर में राशन वितरण कार्यक्रम से वापस घंटाघर की तरफ जा रहे थे तो पुलिस ने इन पर लाठियां फटकारनी शुरू कर दी। आरोप था कि इन्होंने लॉकडाउन तोड़ा है। फोन पर इसकी सूचना नगर आयुक्त को मिली तो उन्होंने एसपी सिटी से बात कर इन प्रवासी मजदूरों को छुड़वाया।
कंट्रोल रूम में कराए रजिस्ट्रेशन
गरीबों को नगर निगम में राशन वितरण की सूचना पर शहर से काफी गरीब मजदूर परिवारों के सदस्य निगम परिसर पहुंच गए। निगम परिसर में भीड़ कम करने के लिए निगम अधिकारियों ने कंट्रोल रूम सेंटर पर रजिस्ट्रेशन के लिए इनकी लाइन लगवा दी। लाइन में खड़े लोग सोशल डिस्टेंसिंग को पूरी तरह भूल गए।
नगर निगम ने प्रवासी मजदूरों को बांटा राशन
परतापुर। परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उद्योग मंदिर में शुक्रवार को नगर निगम द्वरा प्रवासी मजदूरों को राशन वितरित किया गया। इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष अश्वनी गेरा, पार्षद रमेश पाल, ज्योति खटीक सहित नगर निगम के विशाल, हरवीर, सोनू, उस्मान, नीलू, नरेंद्र यादव ने 50 प्रवासी मजदूरों को राशन किट दी गई।

कम्युनिटी हॉल में राशन वितरण
गंगानगर। गंगानगर स्थित कम्युनिटी हॉल में शुक्रवार को राशन वितरण किया गया। जिला प्रशासन की ओर से लगभग 55 लोगों को राशन दिया गया। अपर नगर आयुक्त व कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की मौजूदगी में राशन वितरित किया गया। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही भूल गए। राशन पाने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। लिस्ट में नाम ना होने की वजह से कई लोगों को बिना राशन लौटना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि बचे लोगों को अगली लिस्ट में शामिल कर राशन दिया जाएगा। राशन वितरण के बाद विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कैंट विधायक ने पौधरोपण किया। इस दौरान गंगानगर पार्षद गुलबीर सिंह, केबी थापा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed