फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   snookar partiyogita me meerut ke khiladiyo ka dabdba

यूपी स्टेट ओपन रैँकिंग स्नूकर चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा

Wed, 12 Sep 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 12 Sep 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
snookar partiyogita me meerut ke khiladiyo ka dabdba
meerut - फोटो : meerut
एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में डॉ बीएल अरोड़ा स्मृति में आयोजित यूपी स्टेट ओपन रैँकिंग स्नूकर चैंपियनशिप में मंगलवार को हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार रात को चार मुकाबले हुए।
विज्ञापन

इसमें कबीर ने मंजीत को 41-85, 69-49, 79-52, 56-61, 64-32 से हराया। ईशू अग्रवाल ने अभिषेक केसवानी को 61- 35, 68-34, 66-29 से मात दी। उधर आमिर ने अभिषेक उपाध्याय को 70-25, 44-35, 62-23 से और जितेंद्र सिंह ने मुनीर को 72-47, 44-76, 24-65, 66-28, 44-40 से हराते हुए मुकाबला अपने नाम किया। वहीं मंगलवार दिन में हुए मुकाबलों  में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल से दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन

मुकाबले में मोंटू ने गौरव बख्शी को 47-57, 56-13, 48-28, 15- 64, 52-49 से, चंदन अग्रवाल ने अरमान को 54-45, 70-55, 08-49, 56-31 से, शाजेब ने कासिम जैदी को 49-25, 68-23, 63-34 से, पूर्व चैँपियन निशिथ प्रकाश ने दायम इकबाल को 48-26, 36- 66, 64-36, 20-53, 09-59, 86-16 से, करमेंद्र ने आदिल को 35-56, 50-05, 61- 51, 73-18 से, आकाश भारद्वाज ने हिताकाश को 51-13, 78-40, 47-32 से, आयुश गर्ग ने सागर मौर्य को 66-46, 21-77, 56-35, 34-46, 62-41 से और पूरब ने नाजिश को 56-63, 69-33, 59-33, 21- 55 और 48-35 से शिकस्त दी।

आयोजन सचिव आनंद अरोड़ा ने बताया कि जो प्रतिभागी प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं उन्हें क्लब सचिव मुकेश गुप्ता द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बिलियर्ड सचिव हिमांशु कंसल ने क्लब सचिव का स्वागत किया। इस मौके पर बिलियर्ड सचिव हिमांशु कंसल, अनिल अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, प्रदीप टंडन, राजन गर्ग, अनूप अग्रवाल, सतीश जैन, सुरेश जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed