फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Snake bites two girls of the same family, death

एक ही परिवार की दो बच्चियों को सांप ने डसा, मौत

Thu, 02 Sep 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Snake bites two girls of the same family, death
एक ही परिवार की दो बच्चियों को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर बढ़ला में बुधवार को एक ही परिवार की दो बच्चियों को सांप ने डस लिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम छाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में शवों को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
गांव निवासी आरिफ पुत्र जिनू मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार रात आरिफ की पत्नी रिहाना पुत्री इकरा (9), आलिया (8), अमान (5) और डेढ़ वर्षीय दाउद के साथ सो रही थी। आरिफ अलग चारपाई पर सो रहा था। सुबह करीब तीन बजे एक जहरीले सांप ने बेड़ पर सो रही इकरा व आलिया को डस लिया। हाथ में दर्द होने पर इकरा जग गई। पिता आरिफ ने बताया कि दोनों बच्चियों के हाथ में सांप के डसने के निशान थे। उसने कमरे से सांप को जाते हुए भी देखा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सांप के डसने से छोटी बेटी आलिया की मौके पर ही मौत हो गई और इकरा बेहोश होने लगी। हालत खराब होने पर परिजन इकरा को मवाना में एक वैद्य के पास ले गए। बाद में परिजन उसे नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टरों ने इकरा को मृत घोषित कर दिया। इकरा कक्षा चार और आलिया कक्षा दो की छात्रा थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग
दोनों बच्चियों का जनाजा गांव की गलियों से निकला तो हर किसी की आंख नम थी। इस मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान सोनम चौधरी, जगदीश जाटव, ओमपाल सिंह, कर्नल सिंह, दर्शन प्रधान, योगेन्द्र सिंह आदि ने पीड़ित मजदूर के लिए शासन से मुआवजे की मांग की है। देरशाम मौके पर एसडीएम कमलेश गोयल पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि बच्चियों का पोस्टमार्टम कराया जाता तो परिवार को शासन से मुआवजा मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed