फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smriti Irani: Ramraj caliphate now bows down to temples, the answer to the threat of SP leader

स्मृति ईरानी : रामराज की खिलाफत अब मंदिरों नतमस्तक, सपा नेता की धमकी का जवाब देगी जनता  

Sat, 29 Jan 2022 04:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Jan 2022 04:04 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ऐलान किया जिस धारा से आजादी का बिगुल बजा, पांडवों ने कौरवों को परास्त किया, ऐसी धारा के लोगों के विश्वास और हिम्मत को कोई नहीं तोड़ सकता।

विज्ञापन
Smriti Irani: Ramraj caliphate now bows down to temples, the answer to the threat of SP leader
smriti irani - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिलाओं का शोषण करने वाले लोग कहते थे कि लड़कों से तो गलती हो जाती है। ऐसे लोगों के सपने में अब भगवान कृष्ण आने लगे हैं। रामराज की खिलाफत की, एफिडेविट डालें और अब मंदिरों में जाकर नतमस्तक हो रहे हैं। यह शब्द केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छावनी स्थित मंडप में आयोजित प्रेस वार्ता में कहे।
विज्ञापन


मेरठ कैंट से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची। उन्होंने कहा की एक सपा नेता धमकी दे रहा है कि चुनाव जीतेंगे तो चुन चुन कर बदला लेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UP election 2022 : मुजफ्फरनगर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कहा-पश्चिम की जनता से पूछने आया हूं, क्या दंगे भूल गए


स्मृति ईरानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 में 38 लोगों को टिकट दिया जो आपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के कार्यों से उत्तर प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति परिचित है। जनता ने परिवर्तन और विकास के नाम पर भाजपा को अपनाया। भाजपा ने 5 साल के कार्यकाल में जनता की सभी अपेक्षाओं को पूरा किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ऐलान किया जिस धारा से आजादी का बिगुल बजा, पांडवों ने कौरवों को परास्त किया, ऐसी धारा के लोगों के विश्वास और हिम्मत को कोई नहीं तोड़ सकता। उन्होंने कहा कि जब

कोरोना की लहर आई तब प्रत्येक भाजपा का कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटा रहा। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा नहीं सोया। जरूरतमंदों कि हर प्रकार से सहायता की गई। अगर केंद्र में कांग्रेस की और प्रदेश में सपा की सरकार होती तो यह कभी संभव नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed