स्मॉग से थोड़ी राहत, देर रात और सुबह हुई बूंदाबांदी, मेरठ में एक्यूआई गिरकर 186 पर पहुंचा
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आज और बुधवार को भी पश्चिमी यूपी और एनसीआर में बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।
जयभीमनगर कॉलोनी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 206 रिकार्ड किया गया, जबकि गंगानगर और पल्ल्ववपुरम के साथ मेरठ का औसत एक्यूआई 186 पर आ गया। हवा चलने से स्मॉग से राहत मिली।
मेरठ के अलावा दिल्ली का एक्यूआई 252, गाजियाबाद 255, नोएडा 236 व ग्रेटर नोएडा का 234 रिकार्ड किया गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।