फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smart city's progress is slow, projects remain incomplete for five years

Meerut News: स्मार्ट सिटी की धीमी चाल, परियोजनाएं अधूरी बीत गए पांच साल

Sat, 21 Dec 2024 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 21 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Smart city's progress is slow, projects remain incomplete for five years
सहारनपुर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना की चाल बेहद धीमी है। प्रत्येक वर्ष सौ शहरों को स्मार्ट बनाने की बात कही गई थी, लेकिन हकीकत यह है कि चयन के पांच साल बाद भी सहारनपुर में योजना पर 85 फीसदी ही काम हो सका है।
विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट सिटी योजना के तहत सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 1400 करोड़ रुपये से अधिक की थी। इसमें 400 करोड़ रुपये से अधिक पीपीपी मोड के तहत खर्च होने थे, लेकिन कोई बड़ी कंपनी यहां रुपये लगाने को तैयार नहीं हुई। ऐसे में परियोजना करीब 900 करोड़ रुपये की रह गई। इसमें 103 परियोजनाएं रखी गई। इनमें से पांच साल में 85 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 18 परियोजनाएं ऐसी हैं, जिन पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी योजना को पूर्ण करने के लिए मार्च 2025 तक का समय दिया है। ऐसे में अधूरी परियोजनाओं पर गति के साथ काम किया जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी दो परियोजनाएं ऐसी हैं, जो मार्च के बाद में जाकर पूर्ण होंगी। 18 शेष परियोजनाओं में आठ परियोजनाएं 85 से 95 फीसदी तक पूर्ण हो चुकी हैं, जिनमें अंतिम दौर का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
स्मार्ट सिटी सहारनपुर की प्रमुख परियोजनाएं
1- डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 करोड़ की अनेक परियोजनाएं।
2- 23 किलोमीटर की 18 सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करना।
3- अंबाला रोड पर बन रहा हैबिटेट सेंटर।
4- जनमंच की बगल में बना कनवेंशन हॉल।
5- इलेक्टि्रक बस चार्जिंग स्टेशन।
6- इंदिरा कॉलोनी में 100 दुकानों का निर्माण।
7- विभिन्न स्कूलों में स्मार्ट क्लास विकसित करना।
8- महानगर में चार जगहों पर जोनल ऑफिस निर्माण।
9- मिनी स्टेडियम और छात्रावास निर्माण।
10- कैमरों के जरिए आईसीसीसी से यातायात और सुरक्षा व्यवस्था जोड़ना।
------

स्मार्ट सिटी योजना की ज्यादातर परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। शेष परियोजनाओं पर गुणवत्ता के साथ तेजी से काम चल रहा है। प्रयास यही है कि निर्धारित समय सीमा में परियोजनाएं पूर्ण कर ली जाएं। योजना से नागरिकों की सुविधाएं बढ़ी हैं और उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। - बीके सिंह, मुख्य अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed