फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   smart city in meerut

बस दो दिन और कर दो जमकर वोटिंग  

Mon, 27 Jun 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 27 Jun 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
smart city in meerut
सूरजकुंड हंस चौराहे पर वोटिंग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी के लिए शहरवासियों ने जो तेजी दिखाई है, उससे विश्वास मजबूत होता जा रहा है कि अब तो बाजी जीत ही लेंगे। रविवार को छुट्टी के दिन भी जमकर वोटिंग हुई। आंकड़ा अब साढ़े पांच लाख को पार कर गया। अभी दो दिन और शेष हैं। यदि इसी तरह वोटिंग हो गई तो छह लाख तक संख्या पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को दो जगह शिविरों का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के मन की बात के बाद सूरजकुंड हंस चौराहा पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। ओम कुमार त्यागी, मनोज वर्मा, जितेंद्र शर्मा, विश्वास त्यागी, कुसुम गोस्वामी, रमेश चंद नागर मौजूद रहे। सीओ ब्रह्मपुरी ऑफिस के पास भी पंडाल लगाया गया। सुबह से शाम तक पचास हजार से ज्यादा लोगों से वोटिंग कराई गई। इस मौके पर विवेक मोहन गुप्ता, जोगेंदर, आकाश सूर्यवंशी, मनोज, हरिकिशन गुप्ता, राजू वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऐसे हुई वोटिंग
ऑनलाइ
न, मिस्ड कॉल, फेसबुक तथा ट्वीटर से चार लाख से अधिक वोटिंग
एक लाख से अधिक फॉर्म फीड करने के लिए बाकी

कई जगह लगे कैंप
अमर
उजाला के सहयोग से रविवार को भूमिया पुल आदि स्थानों पर स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग कैंप लगाया गया। पार्षद सुनील सैनी ने सुबह से शाम तक ऑनलाइन और ऑफलाइन वोटिंग कराई। शारदा रोड पर भी कैंप लगा। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने भी वोटिंग कराई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने की समीक्षा
महापौ
र हरिकांत अहलूवालिया ने पूरे अभियान की समीक्षा की। कई जगह लोगों को इस बाबत जागरूक किया। उनका कहना है कि 28 जून तक स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग संचालित रहेगी। इसका प्रस्ताव शुक्रवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव के सामने भी रखा जा चुका है। इसलिए मेरठ की जनता से अपील है कि वह इसी प्रकार स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग करते रहें। 


बन जाएगा इतिहास
जिस
तरह से वोटिंग हो रही है उस तरह से यह साफ दिख रहा है कि नया इतिहास बन जाएगा। छह लाख से वोट पार हो जाएंगे। 29 जून को राज्य सरकार के सामने प्रपोजल रखना है ऐसे में जितने ज्यादा वोट होंगे उतना ही ज्यादा असर बैठक में सकारात्मक ढंग से पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed