फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smart city... drains will be underground and garbage disposal

Meerut News: स्मार्ट सिटी... नालों को अंडरग्राउंड और कूड़ा निस्तारण करेंगे

Fri, 02 Jun 2023 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Smart city... drains will be underground and garbage disposal
मेरठ। नालों को अंडरग्राउंड और कूड़ा निस्तारण कर मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। शहर की सड़कें ठीक की जाएंगी। यह भरोसा महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिलाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप प्रस्ताव बनाकर भेजिए, उन्हें पास कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अहलूवालिया समेत 17 निकाय के महापौर और चेयरमैन शामिल हुए।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री ने शहर को विकसित करने के तरीके बताए। योगी ने महापौर, चेयरमैन और गौतमबुद्धनगर के अधिकारियों से कहा कि शहर का विकास कीजिए। अच्छी प्लानिंग बनाकर प्रस्ताव भेजा जाए। स्मार्ट सिटी कैसे बने, इसके बारे में सोचों। कार्यक्रम के बाद हरिकांत ने उपमुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री से मुलाकात की। महापौर ने दोनों को मेरठ शहर की समस्या के बारे में बताया। कहा है कि शहर में सफाई की व्यवस्था ठप है, कूडा निस्तारण की समस्या, टूटी सड़क, सीवर बंद और नालों में गंदगी बहुत है। करीब सवा महीने बाद मानसून आ जाएगा। इससे पहले सभी नालों की सफाई कराना प्राथमिकता है। निगम के अधिकारियों को लेकर रात में रोजाना सफाई कर्मचारियों से सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नालों को अंडरग्राउंड कर उनके ऊपर पार्किंग बन जाए, उससे शहर में जाम की समस्या भी खत्म हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed