{"_id":"678255e1a8971391780e8795","slug":"small-farmers-will-get-increased-compensation-first-blueprint-will-be-ready-meerut-news-c-14-1-mrt1050-754810-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छोटे किसानों को पहले मिलेगा बढ़ा हुआ प्रतिकर, तैयार होगा खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छोटे किसानों को पहले मिलेगा बढ़ा हुआ प्रतिकर, तैयार होगा खाका
विज्ञापन
तीनों योजनाओं के किसान प्रतिनिधिमंडल से उपाध्यक्ष-सचिव ने की वार्ता
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। तीनों योजनाओं के किसानों की बढ़े हुए प्रतिकर की मांग के मद्देनजर शुक्रवार को मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय व सचिव एके सिंह के बीच वार्ता हुई। किसानों ने बताया कि छोटे किसानों को पहले बढ़ा हुआ प्रतिकर के तौर पर धनराशि दी जाएगी। इसके तहत अब जल्द ही सभी किसानों का डाटा तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही हाइकोर्ट में मुआवजे को लेकर याचिका दायर करने वाले किसानों से शपथ पत्र भी लिए जाएंगे।
दो जनवरी को ही गंगानगर, वेदव्यासपुरी और लोहियानगर के किसानों ने मांग को लेकर मेडा में डेरा डाल लिया था। अगले दिन ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर और अफसरों के आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया गया था। इसी सिलसिले में शुक्रवार को किसानों की उपाध्यक्ष व सचिव संग वार्ता हुई। अध्यक्ष जसवीर प्रधान ने बताया कि छोटे किसानों को बढ़ा हुआ प्रतिकर पहले दिया जाएगा। इसके लिए किसानों का पूरा खाका तैयार किया जाएगा कि किसकी कितनी जमीन है और कितना प्रतिकर बन रहा है। इसी के साथ हाइकोर्ट में जाने वाले किसानों को शपथ-पत्र भी देना होगा। गंगानगर से उनके अतिरिक्त अज्जू बैंसला, हाजी अमीर, लोहियानगर से सुरेंद्र भड़ाना, गौरव, दिनेश एडवोकेट और वेदव्यासपुरी से अनिल चौधरी, मंगत सिंह व उदयवीर प्रतिनिधिमंडल में मिलेंगे। वहीं उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि किसानों से सकारात्मक माहौल में बात हुई है। उनकी समस्या के निस्तारण के लिए काम किया जा रहा है।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू
विज्ञापन