{"_id":"6a8ae9ec64a70106dc084a1f","slug":"skipped-difficult-questions-for-fear-of-negative-marking-meerut-news-c-72-1-mct1004-158196-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नकारात्मक नंबर के डर से छोड़ दिए कठिन सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नकारात्मक नंबर के डर से छोड़ दिए कठिन सवाल
विज्ञापन
exam demo
- फोटो : File photo
कड़ी सुरक्षा के बीच 20 केंद्रों पर 7433 अभ्यर्थियों ने दी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा
2215 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 रविवार को मेरठ में 20 केंद्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 9648 में से 7433 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2215 अनुपस्थित रहे।
सुबह 10 बजे से काफी पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे। मुख्य द्वार पर संघन चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के बाद लौटे कई परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में खेल, समसामयिक विषयों समेत सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए थे। सुरेंद्र, राकेश कुमार आदि ने बताया कि परीक्षा में प्रश्न पत्र माध्यम से कठिन प्रकृति का रहा। हिंदी को छोड़कर अधिकांश सवाल काफी कठिन थे। काफी पुराने इतिहास से संबंधित सवाल कठिन थे। यह सवाल वही परीक्षार्थी हल सकता था जो लंबे समय से तैयारी कर रहा हो। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होने के कारण अभ्यर्थियों ने कठिन प्रश्नों को हल नहीं किया। हिंदी के प्रश्न आसान रहे।
2026 का विम्बलडन पुरुष एकल का खिताब किसने जीता
प्रवीण, दीपक आदि परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में प्रश्न आया कि 2026 का विम्बलडन पुरुष एकल का खिताब किसने जीता। 1965 में भारत का पहला निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र कहां पर खोला गया था। सैन फ्रांसिस्को में हिंदुस्तान गदर पार्टी का मुख्यालय को किस नाम से जाना जाता था। पहला आंग्ल-मराठा युद्ध 1782 में किस संधि के साथ समाप्त हुआ। 2026 में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री को किस इंडोनेशियाई राज्य सम्मान से सम्मानित किया गया था। माजुली द्वीप किस भारतीय राज्य में स्थित है। भारतीय वायुसेना में शामिल पहले स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर का नाम क्या है।